देवघर: पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल की है। हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। पांच आरोपी होटल में योजना बनाते पकड़े गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पहले पाइपलाइन की वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे। इसके बाद होटल में बैठकर चोरी की तारीख और तरीका तय करते थे। आरोपियों के पास चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के उपकरण मिले हैं।
गिरफ्तार युवकों की पहचान गुजरात, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के रहने वाले अपराधियों के रूप में हुई है। पुलिस जांच जारी है और अन्य सहयोगियों की तलाश भी हो रही है।



