States

करम महा परब: उपाध्यक्ष अनीता देवी ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएँ

लातेहार: जिले की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी ने करम महा परब के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि यह पर्व आदिवासी समाज की आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जो भाई-बहन के रिश्तों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज को एकता के सूत्र में बाँधता है।

अपने संदेश में उन्होंने बताया कि करम पेड़ की पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और संतुलन को बनाए रखने का संकल्प भी है। यह त्योहार हमें पर्यावरण के महत्व को समझाता है और आने वाली पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि करम महा परब सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को और मजबूत करता है।

अनीता देवी ने अपील की कि लोग इस त्योहार को शांति, भाईचारे और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा कि करम महा परब हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखने और जीवन में प्रकृति व संस्कृति के महत्व को याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पर्व लातेहार में सद्भाव और एकता का संदेश फैलाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button