JharkhandStates

छत्तरमांडू रामगढ़ में मंत्री काफिले के सामने सड़क हादसा.

अनियंत्रित बोलेरो ने पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर.

रामगढ़ जिले के छत्तरमांडू इलाके में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के काफिले के साथ हुआ। अचानक एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से टकरा गई। टक्कर काफी तेज बताई जा रही है। इससे एस्कॉर्ट वाहन को काफी नुकसान हुआ। हालांकि काफिले में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद रांची से अपने आवास लौट रहे थे। वे सरकारी काम से रांची गए थे। उनके काफिले में सबसे आगे पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी चल रही थी। उस गाड़ी में सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार और चार जवान सवार थे। जैसे ही काफिला छत्तरमांडू इलाके में पहुंचा, सामने से आ रही बोलेरो अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह सीधे एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई।

टक्कर के समय मंत्री की गाड़ी पीछे चल रही थी। इसी कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग भी तुरंत वहां पहुंच गए। एस्कॉर्ट गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत ठीक है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button