राजधानी रांची में मौसम ने लोगों को मिली-जुली राहत दी है। दिन में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुमला और कांके में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इसके बावजूद अलसुबह सतर्कता जरूरी है।


