States

अक्टूबर माह में झारखंड की वित्तीय सेहत कमजोर दिखाई दी है।

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती ने राज्य के राजस्व को झटका दिया है।

इस माह राज्य को 456 करोड़ रुपये की कमी दर्ज हुई है।

2024 के मुकाबले यह 15 प्रतिशत कम है, जो झारखंड को तीसरे सबसे अधिक नुकसान झेलने वाले राज्यों में शामिल करता है। पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। वित्तीय विशेषज्ञों ने इसे राज्य के बजट के लिए खतरे की घंटी बताया है।

इसके बावजूद केंद्र की कुल वसूली में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसका फायदा केंद्र को होगा जबकि राज्यों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। राज्य सरकार अब वैकल्पिक टैक्स स्रोतों की तलाश में है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button