States
मुंबई के बांद्रा में तीन मंजिला चाल गिरी, बचाव कार्य जारी.
मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के बांद्रा इलाके में आज सुबह एक तीन मंजिला चाल ढह गई.

जिससे कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना के बाद से बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान जारी है।
यह दुखद घटना बांद्रा पूर्व के भारत नगर क्षेत्र में स्थित चाल नंबर 37 में शुक्रवार तड़के हुई। इमारत के अचानक ढहने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), अग्निशमन दल और मुंबई पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि चाल पुरानी और जर्जर थी, जिससे इस तरह के हादसे की आशंका बनी हुई थी।