बोकारो जिले में वन भूमि पर अवैध कब्जा का मामला गंभीर रूप ले चुका है। तेतुलिया गांव की 103 एकड़ जमीन को लेकर सीआईडी ने कांड संख्या 4/2025 दर्ज किया है। इस मामले में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।
सीआईडी के अनुसार वर्ष 2012 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की जमाबंदी की गई थी। इस जमाबंदी में तत्कालीन अंचल अधिकारी की भूमिका सामने आई थी।
जांच में कई अन्य अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इनमें एसडीओ, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मी शामिल हैं। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।


