रांची : वित्तीय वर्ष नवंबर 2025 तक की समीक्षा रिपोर्ट से पता चलता है कि वाणिज्य कर विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हुए हैं। वृद्धि दर सिर्फ 1.44% है, जो राज्य की वित्तीय जरूरतों के मुकाबले काफी कम है।
मुख्य चिंता IGST Settlement में दर्ज 11.94% की गिरावट है जिससे राजस्व प्रभावित हुआ है। GST की श्रेणी में वृद्धि दर्ज होने के बावजूद Settlement कम होने से कुल GST वृद्धि सिर्फ 0.41% दर्ज की गई है।
VAT से मिलने वाले राजस्व में 3.98% की बढ़ोतरी हुई है लेकिन नवंबर महीने की तुलना में गिरावट दिखना स्थिर अर्थव्यवस्था के संकेत नहीं देता। सरकार को अब नीतिगत समीक्षा करनी पड़ सकती है।



