States
मोगा में पंजाबी एक्ट्रेस के पिता को क्लीनिक में गोली।
मोगा, पंजाब: पंजाब के मोगा शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.

जहाँ एक पंजाबी अभिनेत्री के पिता डॉ. अनिल कंबोज को उनके ही क्लीनिक में गोली मार दी गई। यह हमला गुरुवार रात को हुआ, जिससे शहर में दहशत का माहौल है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
डॉ. अनिल कंबोज को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में तुरंत मोगा शहर के मेडीसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमले के पीछे का मकसद और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने के लिए विभिन्न टीमें गठित की हैं।