रांची पुलिस ने प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवाशीष मिश्रा के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी कांके थाना क्षेत्र से की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी CCL, MECON और NTPC जैसी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। वह बेरोजगार युवाओं को नौकरी की गारंटी का भरोसा दिलाता था। इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूल की जाती थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कई अहम जानकारी सामने आयी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।



