झारखंड में हजारों युवाओं का भविष्य दांव पर लगाने वाले पेपर लीक रैकेट के मास्टरमाइंड विनय शाह को आखिरकार CID ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी यूपी के शाहपुर से पकड़ा गया. रांची लाकर अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
युवाओं ने सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी का स्वागत किया और सख्त सजा की मांग की है. आरोपी ने जांच में माना कि योजना जेड स्क्वायर होटल में साथियों के साथ बनाई गई थी.
CID को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से पूरा नेटवर्क उजागर होगा. पहले ही IRB के कई जवान जेल भेजे जा चुके हैं. अब सभी की निगाहें अगली कार्रवाई पर हैं.



