POLITICSStates

झारखंड कैबिनेट ने विकास और पर्यटन से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी.

रांची : झारखंड सरकार ने बुधवार को हुई बैठक में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी।

विधानसभा सत्र पांच से 11 दिसंबर तक चलेगा। कुल 18 प्रस्तावों को कैबिनेट की मुहर मिली है।

सेतु बंधन परियोजना के लिए 37.27 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। देवघर में चार सितारा होटल ‘वैद्यनाथ बिहार’ के निर्माण को 113.97 करोड़ की मंजूरी दी गई। यह परियोजना पर्यटन विकास को बढ़ावा देगी।

वनरक्षी के 3883 पदों में से 1315 पद प्रधान वनरक्षी में बदले जाएंगे। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में स्टेम लैब स्थापित होगी। साथ ही, पुलिस वायरलेस नियुक्ति नियमों और आपराधिक कानूनों में संशोधन कर प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button