14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी रक्षक सिंह की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में जमानत आवेदन पर सुनवाई हुई। रक्षक सिंह ने 27 अगस्त को अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। उसने मामले में जमानत देने की मांग की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने उसकी याचिका को मंजूर नहीं किया। इसके साथ ही आरोपी को फिलहाल जमानत का लाभ नहीं मिल सका है। रक्षक सिंह TDPL एजेंसी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी TDPL एजेंसी को मिली थी। इसी परीक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े की जांच सीआईडी कर रही है। जांच के दौरान रक्षक सिंह का नाम भी सामने आया था। इसके बाद सीआईडी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की।



