Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात छापेमारी कर राहुल महतो को गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस मिला। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह हत्या की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।



