स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
महिला मैच में STC लचरागढ़ की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग के मुकाबले में लिटिल टाइगर क्लब ने STC सिमडेगा को 3-2 से मात दी, जहां दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल भावना और प्रदर्शन दिखाया।
हॉकी संघ की स्थापना 7 नवंबर 1925 को हुई थी। इस अवसर पर पूरे देश के 570 जिलों में शताब्दी वर्ष मनाया गया। सिमडेगा जिला खेल प्रतिभा और परंपरा के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है।



