States
ओडिशा के पुरी में बस यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला.
चार घायल- पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी जिले में एक बस के अंदर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से चार यात्रियों पर हमला कर दिया.
जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस अचानक हुए हमले ने बस के अंदर दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
यह घटना पुरी से यात्रा कर रही एक बस में हुई। बताया जा रहा है कि हमलावर और यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर यात्रियों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर बस चालक ने तुरंत बस रोकी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



