JharkhandStates

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार आज हुआ.

फर्जी ईमेल बनाकर युवाओं से लाखों रुपये वसूलने का खुलासा हुआ.

रांची पुलिस ने प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवाशीष मिश्रा के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी कांके थाना क्षेत्र से की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी CCL, MECON और NTPC जैसी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। वह बेरोजगार युवाओं को नौकरी की गारंटी का भरोसा दिलाता था। इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूल की जाती थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कई अहम जानकारी सामने आयी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करता था। वह युवाओं को नकली नियुक्ति प्रक्रिया दिखाकर विश्वास में लेता था। कई बेरोजगार युवक उसके झांसे में आ गये थे। आरोपी सीधे अपने खाते में पैसे नहीं मंगवाता था। जांच एजेंसियों से बचने के लिए वह परिवार के सदस्यों के खातों का उपयोग करता था। पुलिस अब उसके परिवार के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में ठगी की रकम लाखों रुपये बतायी जा रही है। पुलिस को कई बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी मिली है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

सहायक पुलिस अधीक्षक साक्षी जमुआर ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। बेरोजगार युवाओं को नौकरी के नाम पर निशाना बनाया जा रहा था। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले जांच जरूर करें। पुलिस साइबर और बैंकिंग रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि आम लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button