टायर बदलते समय ट्रक का टायर ब्लास्ट हुआ और चालक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन एंबुलेंस टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी रही और देर से पहुंची।
चालक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यदि समय पर मदद मिलती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं —
क्या एंबुलेंस को वैकल्पिक रूट नहीं मिल सकता?
कितनी और जानें इस देरी की भेंट चढ़ेंगी?



