States
श्राद्ध कर्म के साथ राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प.
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म नेमरा गांव में सम्पन्न हुआ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार सभी अनुष्ठान पूरे किए। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति रही।
श्राद्ध कर्म के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर भी देखने को मिला। नेताओं ने माना कि शिबू सोरेन की राजनीतिक सोच और उनकी जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हेमंत सोरेन ने साफ किया कि वे पिता की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पारिवारिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के प्रति भी उनका वचन है।



