विधानसभा सत्र पांच से 11 दिसंबर तक चलेगा। कुल 18 प्रस्तावों को कैबिनेट की मुहर मिली है।
सेतु बंधन परियोजना के लिए 37.27 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। देवघर में चार सितारा होटल ‘वैद्यनाथ बिहार’ के निर्माण को 113.97 करोड़ की मंजूरी दी गई। यह परियोजना पर्यटन विकास को बढ़ावा देगी।
वनरक्षी के 3883 पदों में से 1315 पद प्रधान वनरक्षी में बदले जाएंगे। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में स्टेम लैब स्थापित होगी। साथ ही, पुलिस वायरलेस नियुक्ति नियमों और आपराधिक कानूनों में संशोधन कर प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया गया।



